पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है।
वहीं, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होगा।

-
09:17 AM, 09 Oct 2023
Assembly Election 2023 Live: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी चुनाव रणनीतियों की समीक्षा करने वाली है।
-
09:07 AM, 09 Oct 2023
Polls 2023 Live: क्या एक ही चरण में होंगे चुनाव?
मीडिया सूत्रों ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना जैसे राज्यों में चुनाव एक ही चरण में होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने की संभावना है ।
-
09:06 AM, 09 Oct 2023
Assembly Election 2023 Live: निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें अधिकारी: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगामी चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों के लिए एक ब्रीफिंग बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे समन्वित तरीके से काम करके निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त चुनाव।
-
08:59 AM, 09 Oct 2023
Chhattisgarh Election 2023: 90 विधानसभा सीटों पर होगी कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। कांग्रेस की कोशिश है कि राज्य में एक बार फिर बघेल सरकार बने। वहीं, सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाया है।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटें पर जीत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं, बीजेपी को महज 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा बसपा ने 2 और जनता कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।
-
08:54 AM, 09 Oct 2023
Polls 2023 Live: जान लें किन राज्यों में कितने विधानसभा सीट
राज्य- सीटें
मध्यप्रदेश- 203छत्तीसगढ़- 90
राजस्थान- 200
तेलंगाना- 119
मिजोरम- 40
-
08:52 AM, 09 Oct 2023
Assembly Election 2023 Live: EC ने आज दिल्ली में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ऐलान करने वाला है।
