उत्तराखंड की सड़कों पर बढ़ा गाड़ियों का दबाव, एक महीने में उतरें इतने हजार वाहन

उत्तराखंड की सड़कों पर बढ़ा गाड़ियों का दबाव, एक महीने में उतरें इतने हजार वाहन

हल्द्वानी। उत्तराखंड की सड़कों पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी के साथ नवंबर में 32,188 नए वाहन सड़कों पर उतरे हैं। अक्टूबर की तुलना में पिछले माह चौपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है। साथ ही इस वर्ष एक महीने में सर्वाधिक कारोबार हुआ है।

परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों से इसकी पुष्टि हुई है। इसके पीछे त्योहारों और सहालग का सीजन होना वजह माना जा रहा है। नए पंजीकरण से जुड़े आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अक्टूबर में 20,571 वाहन पंजीकृत हुए थे।

जबकि नवंबर में यह आंकड़ा बढ़ गया।

अब तक इतने वाहनों की हुई बिक्री

पिछले माह 29600 गैर यात्री और 2588 यात्री वाहन बिके। इसमें 24294 दोपहिया और 4910 कारें एक माह में बिकी हैं। जबकि 805 ई-रिक्शा खरीदे गए हैं। वहीं परिवहन कार्यालय क्षेत्रानुसार देखें तो देहरादून वाहन बिक्री और पंजीकरण के मामलें में टाप पर रहा है। जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर है।

प्रदेश में सर्वाधिक पंजीकरण वाले परिवहन क्षेत्र

  • देहरादून – 9828
  • ऊधमसिंह नगर – 4438
  • हरिद्वार – 3455
  • रुड़की – 3377
  • हल्द्वानी – 2737
  • काशीपुर – 2175
  • ऋषिकेश – 1159
  • विकास नगर – 1140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *