जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, निर्माण के दौरान पंडाल गिरने से 8 लोग घायल

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, निर्माण के दौरान पंडाल गिरने से 8 लोग घायल

 नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बना एक पंडाल गिर गया।

जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास शनिवार सुबह एक पंडाल गिर गया। हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिससे दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

स्टेडियम के अंदर लॉन में कुछ काम चल रहा था। जिसके चलते मौके पर काफी लोग मौजूद थे। माना जा रहा है कि पंडाल के गिरते ही में आठ लोग ढांचे के नीचे दब गए।

एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा घायलों का इलाज

दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी फंसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

अब तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी और एंबुलेंस मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *