दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में आई तेजी

दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में आई तेजी

नई दिल्ली। आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। देश में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता वाला देश है। देश में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आ गई है। भारत में दिवाली धनतेरस से पहले सोने और चांदी की खरीदारी शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुई।

देश में सोने की कीमत

28 अक्टूबर 2023 को 63,000 रुपये के उच्चतम स्तर से सोने की कीमतें 800-1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) तक गिर गई हैं। यह धनतेरस पर खरीदारी को बढ़ावा दिया है। धनतेरस में सोने-चांदी की खरीद के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सोने की बिक्री पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगी।

बीते दिन देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 400 रुपये गिरकर 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं।

2022 धनतेरस के दिन दिल्ली में सोने की कीमतें करों को छोड़कर 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम थीं। सामान्य वर्षों में धनतेरस के दिन करीब 20-30 टन सोना बिक जाता है।

व्यापारियों ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है और देर रात तक जारी रहेगी।

धनतेरस का शुभ मुहर्त

द्रिकपंचांग के अनुसार धनतेरस पर चांदी और सोना खरीदने का सबसे अच्छा मुहूर्त शुक्रवार को दोपहर 12.35 बजे शुरू होगा और 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे समाप्त होगा।

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के निदेशक दिनेश जैन ने पीटीआई को बताया

सोने की कीमतें कारोबार के पक्ष में हैं। हम आज अच्छी बिक्री को लेकर सकारात्मक हैं। हमें उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और ग्राहकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। सोने की कीमतों में गिरावट ने हल्के वजन के आभूषण खरीद रही है और कुछ सोने और चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं।

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) देवेया गगलानी ने कहा पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने ने निफ्टी 50 के रिटर्न को आसानी से पछाड़ते हुए लगभग 20 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *