दिल्ली-NCR में आफत बनकर आई बारिश, नोएडा में स्कूल बंद, गुरुग्राम में WFH

दिल्ली-NCR में आफत बनकर आई बारिश, नोएडा में स्कूल बंद, गुरुग्राम में WFH

राष्टीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की सभी छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा। यहां पर ताजा खबरों को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मॉनसून की जानकारी, रेलवे सहित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

मयूर विहार में 3 घंटे में रिकॉर्ड बारिश

दिल्ली में सुबह से झमाझम वर्षा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े 5 से साढ़े 8 बजे के बीच सिर्फ तीन घंटे में सफदरजंग में हुई 36.5 मिमी जबकि मयूर विहार में 110.5 मिमी बरसात दर्ज की गई।

9:51:34 AM

दिन में भी जारी रहेगी बादलों की आवाजाही

 आज मध्यम स्तर की और वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उमस वाली गर्मी भी कम होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हवा की गति 16 से 22 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

9:43:56 AM

दिल्ली: बारिश से यमुनापार में कई कॉलोनियों में जलभराव

 मूसलधार वर्षा के चलते यमुनापार में कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। खजूरी खास, करावल नगर, सबोली, मंडोली, आइपी एक्सटेंशन के पास एनएच-नौ, राजगढ़ एक्सटेंशन, कृष्णा नगर समेत कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। उधर, मयूर विहार, लोहा पुल और खजूरी पुश्ता पर राहत शिविरों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो रही है।

9:17:36 AM

नोएडा में सुबह से तेज बारिश

बारिश से तापमान में कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। हालांकि कई सड़कों के किनारे जलभराव की समस्या बनी हुई है। नोएडा में 31 जुलाई तक वर्षा का अनुमान लगाया गया है। वर्षा की वजह से नोएडा में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी दर्ज किया गया।

9:14:54 AM

बारिश से दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जलजमाव

 दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई जोरदार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इससे कई जगहों पर जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

8:53:57 AM

फरीदाबाद में बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप

 बुधवार सुबह-सवेरे वर्षा होने के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती के चलते शहर के लोग मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक पहले ही परेशान थे। बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष में लोग शिकायतें करते रहे। खास कर पल्ला,तिलपत, अगवानपुर, बसंतपुर, इस्माइलपुर, खेड़ी, इंदिरा कांपलेक्स तथा भारत कालोनी में बिजली किल्लत रही। सुबह-सवेरे जब वर्षा हुई , कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए थे।

8:53:11 AM

फरीदाबाद: ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हुई वर्षा, किसान खुश

 ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को आठ बजे वर्षा शुरू हो गई। किसानों ने राहत की सांस ली है। जुलाई में यह दूसरी वर्षा है। आठ जुलाई को पहली वर्षा हुई थी। उसके बाद सूखा पड़ी हुई थी। किसान फसलों को ट्यूबेल से सिंचाई करके बचा रहे थे। वर्षा से अब किसानों को न तो ट्यूबेल चलाने की आवश्यकता होगी और ना ही बिजली की जरूरत। सावनी दोबारा से हरी भरी होगी।

8:52:37 AM

हापुड़ : बारिश से शहर में हुआ जलभराव

 अचानक से बुधवार की सुबह तेज वर्षा हुई। जिससे शहर के मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्लो में जलभराव। इसके चलते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जल भराव होने से लोगों को बहुत अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। इधर, सुबह पांच बजे से वर्षा के चलते विद्युत आपूर्ति भी बंद है। हालांकि, वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

7:46:14 AM

दिल्ली में बारिश के दौरान स्कूल जाते विद्यार्थी

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच विद्यार्थी परेशानी का सामना करते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं।

7:37:40 AM

यूपी गेट के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भरा पानी

 सुबह से भारी बारिश के चलते गाजियाबाद की सीमा में यूपी गेट के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काफी जलजमाव हो गया है। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

7:35:22 AM

मंगलवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहा दिल्ली का अधिकतम तापमान

 मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 83 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

7:33:04 AM

भारी बारिश के चलते आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल रहेंगे बंद

भारी बारिश के कारण आज बुधवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुध नगर ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।

7:32:46 AM

नोएडा में तेज बारिश से कई जगह हुआ जलभराव

 नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में सुबह से काले बादल छाने के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण सेक्टर और गांव की गलियों में जलभराव हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *