वहीं, नेताओं की सिफारिश पर रखे गए कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में छंटनी के दौरान कई काम करने वाले कर्मचारियों के भी सूची में नाम चढ़ने की सूचना है। जिससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच हुआ है। इस मामले में जिलाधिकारी व नगर निगम प्रशासन सविन बंसल ने अनावश्यक कर्मचारियों की सूची तलब की है। जिस सूची का अवलोकन करने के बाद छंटनी की जाएगी।
ऑफिस आने के लिए किया मना
कर्मचारियों में मची खलबली
सूत्रों के अनुसार कई ऐसे कर्मचारियों को रेस्ट करने की सलाह दी गई जो काफी समय से निगम में नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं और कार्य कर कर रहे हैं। जबकि, आरोप है कि नेताओं के दबाव में रखे गए कर्मचारियों को न निकलने का दबाव अधिकारियों पर बनाया जा रहा है। जिसके चक्कर में काम करने वाले कर्मचारियों पर तलवार लटक गई है। सोमवार को निगम में कई आउटसोर्स कर्मचारियों में खलबली मची रही और कुछ भावुक भी नजर आए।
तो प्रशासक के पास भेजी गई सूची
नगर निगम में आउटसोर्स कमियों की छंटनी की सूची डीएम सविन बंसल और शासन को भेजने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम तक डीएम की मौजूदगी में अधिकारियों ने इस सूची पर मंथन किया। हालांकि, इस पर शासन की ओर से भी दिशा निर्देश प्राप्त हो सकते हैं। राजनीतिक दबाव के कारण सूची में फेरबदल भी हो सकते हैं।
