पति की मौत के बाद ससुराल वालों के ताने से परेशान होकर महिला ने गुजरात के साबरमती नदी में कूदकर जान

पति की मौत के बाद ससुराल वालों के ताने से परेशान होकर महिला ने गुजरात के साबरमती नदी में कूदकर जान

गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पति के गुजर जाने के बाद महिला को ससुराल वालों ने इस हद तक परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

ससुराल वाले करते थे परेशान

राजस्थान की मूल निवासी संगीता लाखरा, जो अपने पति के साथ गुजरात में रहती थी, उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। दरअसल, कुछ समय पहले उनके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद से उनके ससुराल वाले लगातार उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर से प्रताड़ित कर रहे थे।

पति की मौत के बाद हुई अकेली

पुलिस अधीक्षक एमवी पटेल मामले की जांच ने जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रारंभिक जांच की जानकारी देते हुए बताया, “महिला और उसके पति एक साथ गुजरात में रहते थे। महिला के पति ने यहां पर अपना घर खरीदा था, जो उनके और उनकी पत्नी के नाम पर था। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पत्नी अकेली रह गई थी।”

इंश्योरेंस के पैसे और घर चाहते थे ससुराल वाले

साथ ही, पुलिस अधिकारी ने बताया, “महिला को अपने पति के मौत के बाद इंश्योरेंस के 54 लाख रुपये भी मिले। इस बात की जानकारी महिला के ससुराल वालों को लग गई, जिसके बाद वो लगातार महिला पर दबाव बनाने लगे थे। महिला की सास का कहना था कि वो घर इसके नाम पर कर दे और इंश्योरेंस के पैसों को दो हिस्सों में बांट दे।”

सती प्रथा निभाने के लिए बनाया दबाव

इतना ही नहीं, महिला के ससुराल वाले उस पर इस बात का दबाव बना रहे थे कि आखिर महिला ने सती प्रथा का पालन करते हुए अपने पति के साथ ही जान क्यूं नहीं दी। इन सब बातों से महिला बहुत लंबे समय तक जूझती रही, लेकिन आखिर में महिला ने आत्महत्या करने की राह चुन ली।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी एमवी पटेल ने बताया कि महिला के ससुराल के पांच सदस्यों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी को खोजने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *