प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

इस साल जनवरी में बिना बारिश-बर्फबारी के ठंड रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन महीने के अंत में मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

देहरादून में सोमवार को दिनभर धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते रविवार को तीन डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 था। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *